सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुशासन तिहार से जरूरतमंदों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ*समाज कल्याण विभाग ने वितरित की सेटेबल वॉकिंग स्टिक, चेहरे पर दिखी खुशी और आत्मविश्वास


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 18 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद पंचायत पुसौर के मचिदा शिविर में समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण के रूप में सेटेबल वॉकिंग स्टिक वितरित की गई। जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को यह उपकरण प्रदान किया गया। सहायक उपकरण मिलने से वरिष्ठजनों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
            शिविर में ग्राम नवापाली पड़िगांव की श्रीमती ईलाबाई गुप्ता, डीपापारा कलमी के श्री बनमाली गिरी तथा कलमी पुसौर के श्री कैरुलाल यादव को सेटेबल वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। हितग्राहियों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती उम्र के कारण चलने-फिरने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब यह सहायक उपकरण उनके लिए बड़ा सहारा साबित होगा।

*चलने में सहारा ही नहीं, आत्मविश्वास भी दे रही वॉकिंग स्टिक:-
            समाज कल्याण विभाग द्वारा वितरित सेटेबल वॉकिंग स्टिक वरिष्ठ नागरिकों और चलने में असुविधा महसूस करने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी है। यह चलने के दौरान शरीर का संतुलन बनाए रखने, पैरों और घुटनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने तथा गिरने के जोखिम को घटाने में मदद करती है। साथ ही चोट, गठिया या उम्रजनित कमजोरी के कारण चलने में होने वाली परेशानी के दौरान यह अतिरिक्त सहारा प्रदान करती है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ जरूरतमंद हितग्राहियों को आवश्यक सहायता एवं उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को राहत एवं सुविधा मिल रही है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...