चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक १७ मई २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग, में सर्व प्रथम, तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है । त्रिशरण पंचशील, बुद्ध, धम्म, संघ,की वंदना कर आना पान सती ध्यान साधना की गई है ।
भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया गया है ।
सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान में देश के हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि बाबा साहब द्वारा लिखी भारतीय संविधान के माध्यम से देश के सभी समाज की महिलाओं को एव वंचित वर्ग जिसमे, एस सी, एस टी, ओ बी सी, धार्मिक अल्प संख्यक समाज के अधिकारो को सुरक्षित रखने के लिए वोट का अधिकार की रक्षा के लिए ई वी एम का दुरुपयोग रोकने के लिये सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा ताकि हमारा संविधान सुरक्षित रहे और लोकतंत्र बना रहे ।
आज की उपस्तिथि में,डॉक्टर आर के सुखदेवे, आयु दीनदयाल रायकर, एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावनगड़े,आयु ओ डी तिरपुड़े,आयु रतन गोंडने, आयु निलेश कांबले, आयु शिव कुमार, आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, आयु रमेश टेंभुर्णिकर,आयु राजेन्द्र शेंडे,आयुष्मती रेखा गोंडाने, वीणा रायकर,भारती टेंभेकर आदि शामिल रहे सभी ने मिलकर समस्त प्राणियों के कल्याण एवं सुखी जीवन के लिए धम्म पालन गाथा कर मंगल कामनाये की ।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रेष विज्ञप्ति जारी करने इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई है ।
टिप्पणियाँ