सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फूलोबाई क्रिकेट मैदान खुरूषलेंगा में ग्रामीण प्रीमियर लीग (GPL) सीजन-4 नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन…


संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 
साइंस वाणी न्यूज़ तमनार 

भास्कर न्यूज, धौंराभांठा:- जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत फूलोबाई क्रिकेट मैदान खुरूषलेंगा में आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग (GPL) सीजन-4 नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साह एवं रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ। 1 मई से 13 मई तक चले इस शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 14 टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बानी इलेवन एवं आर्यन इलेवन लामडाड़ के मध्य खेला गया। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बानी इलेवन की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 90 रन बनाए। टीम की ओर से अमृत ने शानदार 53 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं परवेज खान ने 16 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन इलेवन लामडाड़ की टीम निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी। टीम की ओर से यशवंत ने 32 रन तथा राज किशोर ने 17 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इस प्रकार बानी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए GPL सीजन-4 का खिताब अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए। मैन ऑफ द सीरीज एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार तरंग शर्मा को दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब यशवंत तथा सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार फरेन बिसवाल को प्रदान किया गया। इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में नया इतिहास रच दिया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मेगा फाइनल मुकाबले के पश्चात मुख्य अतिथियों के हाथों विजेता एवं उपविजेता टीम सहित उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन सत्यनंद राठिया, जिला पंचायत सदस्य रायगढ़ रमेश बेहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पितेश बेहरा, भाजपा रायगढ़ के पूर्व महामंत्री सतीश बेहरा, जिला उपाध्यक्ष विनायक पटनायक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री त्रिलोचन राठिया, किसान मोर्चा मंडल रोडोपाली के उपाध्यक्ष मनोज राय, विवेक बेहरा, जिला पंचायत सदस्य बंशीधर चौधरी, बीडीसी संजय टोप्पो, बीडीसी जयप्रकाश सिदार, छत्तीसगढ़ कोलता समाज के कोषाध्यक्ष गोविंद देहरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामचरण कुम्भकार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रेम सागर गुप्ता एवं रोहित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा ग्राम पंचायत केसरचुआं की सरपंच विशाखा संजय राठिया, सरपंच संघ तमनार के अध्यक्ष श्यामलाल राठिया, ग्राम पंचायत खुरूषलेंगा की सरपंच चंचला हेमचंद राठिया, पूर्व सरपंच बसंत राठिया, ग्राम पंचायत टिहली रामपुर के सरपंच रमेश कुमार राठिया एवं ग्राम पंचायत लिबरा की सरपंच लक्ष्मी सिदार सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
ग्रामीण प्रीमियर लीग GPL सीजन-4 के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...