-->
Breaking News
Loading...

New Posts Content

विश्व पर्यावरण दिवस पर मेडिकल कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प। ललितपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामरतन कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामरतन कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है और प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लगातार वृक्षारोपण और संरक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेन्द्र सिंह सहित डॉ. मधुरेन्द्र सिंह, डॉ. देशनिधि सिंह, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. राजेश आर्य, डॉ. सुनैना सूद, डॉ. विशाल जैन तथा महाविद्यालय के चिकित्सक, संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। सभी उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए हरित और स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया।

चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 

खरसिया में सर्व आदिवासी समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गृह मंत्री के बयान पर जताया विरोध

खरसिया, 05 जून 2026। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज खरसिया द्वारा देश की महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया...

सफलता की कहानी**नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से कम लागत में बेहतर उत्पादन, किसान हेमंत पटेल बने प्रेरणा**दानेदार उर्वरकों की तुलना में आसान उपयोग और परिवहन से किसानों को मिली बड़ी सुविधा

*नैनो उर्वरकों के उपयोग से धान की फसल हुई हरी-भरी, उत्पादन में दिखे सकारात्मक परिणाम* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जून 2026/जिले के बिलाई...

कानून-व्यवस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अग्रणी भटगांव पुलिस, पौधारोपण कर पेश की मिसाल

 कानून-व्यवस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अग्रणी भटगांव पुलिस, पौधारोपण कर पेश की मिसाल *थाना प्रभारी के नेतृत्व में समस्त स्टाफों ने फ...

विश्व पर्यावरण दिवस पर सारंगढ़ में किया गया पौधारोपण

सारंगढ बिलाईगढ़, 5 जून 2026/पर्यावरण को बचाने और पौधारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ के परिसर में विश्व ...

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह बालकोनगर, 5 जून 2026।* विश्व पर्यावरण दिव...

सुशासन तिहार : मड़कड़ी समाधान शिविर में भारी भीड़ कलेक्टर ने प्राप्त आवेदन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

  सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जून 2026/सुशासन तिहार के अंतर्गत बिलाईगढ़ जनपद क्षेत्र के अंतिम ग्राम पंचायत मड़कड़ी में समाधान शिविर का आयोजन किया गय...

ग्रामीणआजिविका मिशन खरसिया विहान के कुनकुनी संकुल पदाधिकारीयों का चयन

 साइंस वाणी न्यूज़ खरसिया- 3 जून को ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कुनकुनी संकुल पदाधिकारीयों का दो वर्ष कार्यकाल पूरा ...